जिला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पुलिस कप्तान ने माणक चौक थाना प्रभारी सहित जिले के नौ थाना प्रभारियों और पांच उप निरीक्षकों के तबादले किए, खबरबाबा. काम की खबर पर लगी मोहर
रतलाम,29दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने जिला पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है । शनिवार को जारी सूची के अनुसार जिले के नौ थाना प्रभारी और 5 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं ।खबरबाबा.काम ने 1 दिन पूर्व ही जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल की संभावना जताई थी ,जिस पर आज मुहर लग गई है।

इन थाना प्रभारियों का बदला थाना
नाम व पद – कहां से कहां
निरी. विनोद बघेल – थाना ताल से पुलिस लाइन
निरी. प्रीतम सिंह तिलगाम – थाना बरखेड़ा से थाना माणक चौक
निरी. रामसिंह राठौर – थाना रावटी से थाना कालूखेड़ा
निरी. अशोक कुमार ननामा – थाना माणक चौक से थाना रावटी
निरी. अजयराज सिंह राणा – थाना दीनदयाल नगर से थाना सैलाना
निरी. भगवानलाल सोलंकी – थाना शिवगढ़ से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा
निरी. दुष्यंत जोशी – थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से थाना आलोट
निरी. रामचंद्र भाटी – थाना कालूखेड़ा से पुलिस लाइन
निरी. महेश कुमार दुबे – थाना सैलाना से थाना शिवगढ़
उप निरी. विष्णुदयाल जोशी – चौकी बेड़दा सरवन से थाना दीनदयाल नगर
उप निरी. शिवमंगल सिंह सेंगर – चौकी बांगरोद से थाना नामली
उप निरी. अययुब खान – थाना स्टेशन रोड से थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम
उप निरी. महेंद्रसिंह चौहान – थाना आलोट से थाना बरखेड़ा
उप निरी. जितेंद्र सिंह कनेश – थाना नामली से चौकी बांगरोद
उप निरी. दीपक मंडलोई – थाना आलोट से थाना ताल