आधी रात को पिकअप पलटी, एक की मौत, चार जख्मी -शादी समारोह से लोटने के दौरान हुआ हादसा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। रात में शादी समारोह से लोट रही एक पिकअप वाहन तेज गति के कारण चालक से नियंत्रण से बाहर हो गई और पलटी खा गई। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घटना रात में करीब 1 बजे की है। ग्राम भेंसाखादन निवासी गुडडु पिता नानूराम भाभर, महेन्द्र पिता अमरू डामर उम्र 13 वर्ष, माया पिता अमरू डामर उम्र 18 वर्ष, सुनीता पिता मणिया उम्र 14 वर्ष गांव खारी में पिकअप चालक भंवर वसुनिया के साथ गए थे। यहां पर खारी निवासी गामड परिवार में लडकी की शादी होने के बाद पुन: घर लोट रहे थे तभी खारी गांव के समीप टर्न पर चालक का नियंत्रण पिकअप से बाहर हो गया और पिकअप रोड के नीचे जाकर पलटी खा गई। हादसे में हीराबाई पति नानूराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य को रात में गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से भाग गया। बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *