खेल चेतना के महाकुम्भ का रतलाम में आज से आगाज़,15 खेलों में 75 स्कूलों के 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
रतलाम 8 जनवरी (खबरबाबा. काम) । रतलाम सहित संभाग के 16 नगरीय निकायों में हर साल 60 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के बीच खेल चेतना जागृत करने के उद्देश्य से लगातार 20 वर्षों से आयोजित हो रहे खेल चेतना मेला का रतलाम में 9 जनवरी, बुधवार से शुभारंभ होगा। 9 से 12 जनवरी के बीच 15 खेलों में 75 स्कूलों के 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थी खेल चेतना मेला में सहभागिता करेंगे।
बुधवार सुबह 9 बजे खेल चेतना रैली के साथ स्पर्धा का शुभारंभ होगा। रैली सिविक सेन्टर (तरणताल) से आरंभ होगी। रैली में शामिल विद्यार्थी लोकेन्द्र टॉकीज, शहर सराय, धानमण्डी, गणेश देवरी, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, नगर निगम, छत्रीपुल होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुॅचेगे। यहां खेल जागृति के विराट उत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में मिसेज इण्डिया ब्यूटी कांटेस्ट विनर श्रीमती दिव्या पाटीदार जोशी व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे शुभारंभ समारोह में सहभागिता करेगी। अध्यक्षता रतलाम शहर विधायक व खेल चेतना मेला संयोजन समिति अध्यक्ष चेतन्य काश्यप द्वारा की जाएगी। क्रीड़ा भारती व चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के संयुक्त प्रयास से 21वें वर्ष आयोजित किए जा रहे खेल चेतना मेला में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं शहर के 7 प्रमुख स्थानों पर होगी। खेल चेतना मेला में प्रतिभागियों की संख्या के मान से देश में यह अनूठा आयोजन है। अकेले रतलाम में खेल चेतना मेला में 4 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल मेला समिति सचिव मुकेश जैन व जयन्त बोहरा ने बताया कि 9 से 12 जनवरी के बीच प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शहर के 7 स्थानों पर विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी।
खेल चेतना मेला की खासियत
– रतलाम सहित मंदसौर व नीमच जिले के 16 निकायों में होता है आयोजन
– हर साल 60 हजार से ज्यादा विद्यार्थी प्रतिस्पर्धाओं में लेते है भाग
– 6 हजार से ज्यादा पुरस्कारों का होगा वितरण
– हर साल 1 हजार विद्यालयों के विद्यार्थी 15 खेलों में होते है शामिल
7 स्थानों पर होंगे 15 खेल
खेल चेतना मेला में 9 से 12 जनवरी के बीच एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, शरीर सौष्ठव, टेबल टेनिस, क्रिकेट, शतरंज, तैराकी, फुटबॉल, बेडमिंटन, बॉस्केटबॉल, मलखम्ब, खो-खो, व्हालीबॉल, हॉकी के आयोजन नेहरू स्टेडियम, अम्बेडकर ग्राउण्ड, काश्यप सभागृह जैन स्कूल सागोद रोड, रेलवे खेल मैदान, रेलवे बॉस्केटबॉल मैदान, रेलवे व्हालीबॉल मैदान एवं लॉ कॉलेज परिसर में होंगे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *