गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास से मनाया जाएगा,जिला प्रभारी मंत्री सचिन यादव ध्वजारोहण करेंगे

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 25 जनवरी (खबरबाबा. काम) /गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन मैदान पर आयोजित होगा। जहां प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री सचिन सुभाष यादव ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 8.55बजे अतिथि आगमन प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 9.05 बजे परेड निरीक्षण, 9.10बजे संदेश वाचन, 9.20 बजे हर्ष फायर, 9.25बजे मार्च पास्ट, 9.40 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान, 9.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पीटी प्रदर्शन, 10.25 बजे झांकी प्रदर्शन एवं प्रातः 10.40 बजे पुरस्कार वितरण होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *