जावरा आश्रय घर से भागी 5 बालिकाएं ,तलाश जारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम,24जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा में स्थित आश्रय गृह में रहने वाली 5 नाबालिग भाग निकली। गुरुवार दोपहर बालिकाएं पहली मंजिल पर स्थित शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर भाग निकली। तलाश में बालिका गृह के संचालकों से लेकर पूरी समिति सदस्य अपने-अपने स्तर पर लगे रहे। जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो दोपहर में पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार जावरा में कुंदनकुटीर नाम से आश्रय घर चलाया जाता है। जिले के कई प्रतिष्ठित लोग समिति सदस्य हैं। आश्रय घर में अनाथ, निराश्रित नाबालिग बच्चियों को रखा जाता है। गुरुवार दोपहर करीब 12 यहां रहने वाली 5 किशोरियां एकसाथ निकल कर कहीं चली गई। सूत्रों के अनुसार भागने वाली तीन बालिकाओं की उम्र 17-17 साल है, जबकि एक की उम्र 15 और एक की उम्र 10 साल है। सभी बालिकाएं दोपहर में आश्रय गृह की पहली मंजिल पर स्थित शौचालय में लगे वेंटीलेटर को तोड़कर छत पर कूदी और वहां से पड़ोस की छत पर कूदकर भाग निकली। करीब 1 घंटे तक आश्रय गृह के लोग उन्हें आसपास और पूरे जावरा में ढूढते रहे। जब 2 घंटे बाद भी कोई पता नहीं लगा तो पुलिस थाने पर आवेदन दिया।
मामले के प्रकाश में आते ही तत्काल बाल कल्याण समिति और महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य संगठन भी सकते में आ गए। पुलिस के साथ समिति सदस्यों ने तत्काल अपने दल जावरा के लिए रवाना कर दिए हैं जो मामले की पूरी जांच करेंगे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *