जावरा में महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,28जनवरी(खबरबाबा.काम)। जावरा शहर थाने में पदस्त एक महिला पुलिसकर्मी ने फासी लगा ली। महिला जावरा शहर थाने में पिछले 10 महीनों से पदस्थ थी ।फांसी के कारणो का अभी पता नही लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जावरा शहर थाने में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी आशा धाकड़ ने आज शाम करीब 5 बजे अपने पुलिस लाइन आवास में फंसी लगा ली। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जावरा डी आर माली एव जावरा शहर थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा मोके पर पहुचे। श्री शर्मा ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी पता नही चल पाया है और मोके से फांसी लगाने का कोई सुसाइड नोट नही मिला है पुलिस जांच कर रही है और पुलिसकर्मी के परिवार वालो को सूचित कर दिया गया है। सूचना मिलने पर एएसपी प्रदीप शर्मा भी जावरा पहुंचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *