नए साल के पहले दिन ही लूट की वारदात, शिवगढ़ में माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए लूटे, पुलिस कर रही मामले की जांच

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,1जनवरी(खबरबाबा.काम)। नए वर्ष 2019 के पहले ही दिन जिले में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना शिवगढ़ के राजापुरा माताजी क्षेत्र की है। बदमाश यहां एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख 54 हजार रुपए लूटकर ले गए है।
लूट की इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान सुबह से शाम तक कई स्थानों पर जाकर घटना की तस्दीक भी की गई।
पुलिस ने बताया कि लूट की इस घटना की शिकायत शिवगढ़ निवासी दीपक पंवार ने की। इसमें बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। इसमें बदमाश उसके पास से 1.54 लाख रुपए लूटकर ले गए है। उसने बताया कि वह शिवगढ़ में स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह मंगलवार सुबह बाजना से कलेक्शन कर लौट रहा था। इस दौरान राजापुरा माताजी के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिराया और उसके पास से रुपयों से भरा बैग छिनकर ले गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *