रतलाम,22जनवरी(खबरबाबा.काम)। बदनारा ग्रीड पर बीति रात चार नकाबपोश ग्रीड में घुसे और ग्रीड के एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
बिलपांक थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम बदनारा स्थित विद्युत ग्रीड पर ग्राम बेरछा निवासी हरीराम पिता नागुलाल अस्थाई कर्मचारी है और वह ग्रीड पर बीति रात अपनी डयूटी कर रहा था। रात में कर्मचारी अकेला अलाव जलाकर ताप रहा था तभी चार नकाबपोश ग्रीड में घुसे और कर्मचारी के साथ गाली गलोच कर लोहे की कुर्सी ओर लकडियों से मारपीट करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर निकल गए। हमले में कर्मचारी को चोटे लगी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडित ने बताया कि मारने वाले कोन थे उसे भी नही पता है। फिलहाल पुलिस ने हरीराम की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 456, 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
नकाबपोश चार लोग विद्युत ग्रीड में घुसे और वहां मौजूद एक कर्मचारी को पीट गए, कारण नही चल पाया पता
Leave a Comment



