परिवार शादी में इंदौर गया और पीछे से चोरों ने घर पर कर दिया हाथ साफ, बुधवार शाम परिवार लौटा तो मिली चोरी की जानकारी, सोने चांदी के आभूषण और नगदी सहित चार माह पूर्व खरीदी बाइक भी ले गए चोर। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का मामला

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,23जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में चोरों ने आतंक मचा दिया है।शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत राजस्व नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। बुधवार शाम जब परिवार शादी से घर लौटा तो उसे चोरी की जानकारी मिली।
जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात महू रोड स्थित राजस्व नगर में सुशील बारवाल के घर हुई ।सुशील ने चोरी की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ विवाह आयोजन में शामिल होने इंदौर गया हुआ था ।बुधवार शाम को जब वे लौटे तो घर के मुख्य द्वार का नकुचा टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था ,जिसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी मिली ।सुशील के अनुसार बदमाश घर से करीब 90 हजार रुपए मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपए नगद और घर में रखी मोटरसाइकिल भी चोरी कर ले गए ।
सुशील ने बताया कि मोटरसाइकिल 4 माह पूर्व ही खरीदी थी ।चोरी की शिकायत स्टेशन रोड पुलिस को की गई, जिसके बाद स्टेशन रोड से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एक के बाद एक वारदातों ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *