परिवार शादी में गया और इधर चोरो ने दिखा दी हाथों की सफाई,सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी चोरी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,19जनवरी(खबरबाबा.काम)। माणक चौक थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में घर को सुना रखकर शादी में जाना महंगा पड गया। चोर सुने घर में घुसे और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण के अलावा नगदी चुरा ले गए।
जानकारी के अनुसार कल्याण नगर निवासी प्रहलाद पिता मांगीलाल अजंता टाकिज रोड स्थित एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर पदस्थ है। उनका परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था और प्रहलाद स्वयं अपनी डयूटी पर चले गए थे। सूना मकान देखकर अज्ञात चोरो ने बीति रात घर के ताले चटका दिए। सुबह जब प्रहलाद अपने घर पहुंचा तो वह अचंभित हो गया। क्योकि उसके घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। अज्ञात चोर घर में रखे सोने चांदी के आभूषणों के अलावा 9 हजार रूपये नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *