पिकअप वाहन पलटा, छह घायल,चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,20जनवरी(खबरबाबा.काम)। फोरलेन पर धराड़ के समीप चालक को झपकी आने से एक पिकअप वाहन डिवाईडर को फांदते हुए पलटी खा गई। हादसे में पिकअप में सवार छह लोग जख्मी हो गए। जिन्हे रात में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से दो को गंभीर चोट आई है।
जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के ग्राम चोली निवासी कुछ किसानों ने गांव सुलगांव से एक पिकअप वाहन को किराये पर लिया और वे रात में मंदसौर जिले के धुंधडका में होने वाले पशु हाट में भेंसे खरीदने के लिए निकले थे। ड्रायवर के केबिन में ड्रायवर और उसका सहयोगी बैठे थे। पिकअप वाहन रात में करीब 2 से ढाई बजे के बीच में धराड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहुंची ही थी कि तभी पिकअप वाहन के चालक को झपकी आई और वाहन डिवाईडर पर चढ गया और लोहे के एंगल से टकराकर पिकअप पलटी खा गया। हादसे में ग्राम चोरी निवासी छह किसान घायल हो गए जिन्हे पुलिस द्वारा शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक और उसका सहयोगी घटना स्थल से भाग गए। पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है।
ये हुए घायल
हादसे में चोली निवासी दौतल पिता भगवानसिंह ठाकुर, लक्ष्मण पिता सुजानसिंह, बिहारी पिता किशोर सिंह, रविन्द्र पिता भारतसिंह, सुरज पिता सीतारामसिंह और गुलाबसिंह पिता सुजानसिंह घायल हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *