बुधवार सुबह खेत पर गया था युवक, घर नहीं पहुंचने पर पिता खेत पर गए तो जली हुई हालत में मिला शव

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,30जनवरी(खबरबाबा.काम)। पिपलोदा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम कुशलगढ़ में रवि पिता शंकर लाल प्रजापत उम्र 38 वर्ष की जलने से मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि सुबह घर से दूध निकाल डेरी पर देकर 6:00 बजे के आसपास खेत पर गया था । आशंका जताई जा रही है कि खेत पर बनी झोपड़ी के अहाते में बने चूल्हे पर चाय बनाते समय गिरने से जलकर रवि की मृत्यु हो गई। 7:30 बजे तक घर वापस नहीं आने पर रवि के पिता शंकरलाल खेत पर गए तो उन्होंने वहां पर चूल्हे के पास रवि को जला हुआ पड़ा देखा। आस पास खबर करने के बाद लोगों ने आकर डायल 100 पर फोन का पुलिस को बुलाया।पिपलोदा टीआई की टीम के साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *