मदंसौर हत्याकांड: आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

मंदसौर,19जनवरी(खबरबाबा.काम)। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बंधवार को शुक्रवार को बीच चौराहे में गोली मार दी गई थी। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने मनीष बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे मंदसौर लेकर आई है।
आरोपी मनीष पर पहले से ही हत्या की कोशिश करना, अपहरण और आधा दर्जन से ज्यादा दूसरे अपराधों के आरोप लगे हैं। बंधवार को गुरुवार शाम को बाइक सवार ने कनपटी पर तीन गोलियां मारी थी। बंधवार पर तब हमला किया गया जब वह जिला सहकारी बैंक के सामने खड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *