मौज, मस्ती और सेहत भरी सुबह का आयोजन फन-ए-रतलाम रविवार को 80 फीट रोड पर

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,5जनवरी(खबरबाबा.काम)।सेहत के साथ मौज ,मस्ती ,आनंद, उल्लास , एवं रोमांच का भरपूर संगम फन-ए-रतलाम इस बार 6 जनवरी को सुबह 80 फीट रोड पर होगा।कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर आयोजन की तैयारी शुरू कर गई दी है ।

एसडीएम प्रवीण फुलपगारे, महिला बाल विकास अधिकारी सुषमा भदौरिया ने इसके लिए 80 फीट रोड का निरीक्षण किया। इस बार इसमें कठपुतली का खेल दिखाने की भी तैयारी प्रशासन कर रहा है। इसके लिए कठपुतली के कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। 30 दिसंबर की तरह इस बार भी आयोजन दिसंबर की तरह इस बार भी आयोजन में डांस, गाने, जादूगर, पोट्रेट पेंटिंग के साथ खाने-पीने की चीजों के स्टॉल लगेंगे। इस बार का मुख्य आकर्षण कठपुतली का खेल , तथा मलखंब रहेंगे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *