रतलाम स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा  ‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’ की गूंज से नए साल का स्वागत,निकाला पैदल मार्च

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read

रतलाम,2जनवरी(खबरबाबा.काम)।ऑबस्ट्रेटिकल एवं गायनेलाॅजिकल सोसाइटी रतलाम (रतलाम स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा ‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’ की गूंज से नए साल का स्वागत आज सुबह रोटरी गार्डन से किया गया| इस सोशल कॉज के लिए कई सामाजिक संस्थाओ, विद्यालयों, शहर के गणमान्य नागरिको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया|

फाॅग्सी बैनर के माध्यम से यह ‘नेशनल वाॅकाथन’ संपूर्ण देश में लगभग 240 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित की गयी| “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” के उद्देश्य से पूरा देश एक साथ दौड़ा।

रतलाम में भी नए साल का इस्तकबाल ‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ गूंज के साथ हुआ। रतलाम स्त्री रोग विशेषज्ञ की अध्यक्ष डॉ. डॉली मेहरा ने बेटियो के सम्मान के उद्देश्य से सभी को शपथ दिलाई| इस अवसर पर रतलाम शहर की महापौर डॉ. सुनीता यार्दे एवं पूर्व महापौर आशा मौर्य अतिथि के रूप में मंचासीन थी| संचालन कैलाश व्यास एवं आभार प्रोजेक्ट कन्वीनर डॉ. नेहा सर्राफ ने किया|

सभी गणमान्य नागरिको ने “बेटी – बचाओ” पर स्लोगन लिख कर अपने हस्ताक्षर भी किये| शपथ के पश्यात सभी ने रोटरी गार्डन से इस सन्देश को लेकर पैदल मार्च (वाल्कथॉन) निकाला|

फाॅग्सी कीं अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि फॉगसी देश में स्त्री रोग विशेषज्ञों का सबसे बड़ा संगठन है। देश भर में इसकी 240 से अधिक शाखाएं और 35000 से अधिक व्यक्तिगत सदस्य हैं। ‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’ यह एक ऐसा विषय है जिस पर फॉगसी लम्बे समय से काम कर रही है। वर्ष 2008 में बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’ का नारा फाॅग्सी ने ही बुलन्द किया था। देश में महिलाओं की स्थिति को समझते हुए महिला स्वास्थ्य के अपने मिशन को फॉगसी ने आगे बढ़ाया और इस वर्ष इसे महिला स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और सम्मान तक लेकर आई है।

फाॅग्सी पब्लिक अवेयरनैस कमेटी की चेयरपर्सन डा. अर्चना वर्मा ने बताया कि बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ ही महिला स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण से जोडते हुए इस रैली को ‘वाॅक फाॅर अ काॅज’ का नाम दिया गया है|

रतलाम की इन बेटियों का हुआ सम्मान

  1. दिव्या पाटीदार जोशी (मिस इंडिया 2018)
  2. बिना रॉयस (लोको पॉयलट)
  3. मीनल नाज़ खान (फूटबाल प्लेयर)
  4. मिताली शर्मा (फुटबॉलर और एथेलेटिक्स प्लेयर)
  5. शबाना खान (सीनियर पुलिस पंचायत जिला कोर प्रभारी)
  6. दीपाली मुंदडा (आर्ट आर्टिस्ट)
  7. प्रांजल राठौर (फुटबॉल प्लेयर)
  8. सोनू गुर्जर (समाज सेविका)
  9. दीपिका चंडालिया
  10. रानू जैन

इन संस्थाओ का मिला सहयोग :-

इनर व्हील गोल्ड रतलाम – सीमा खंडेलवाल, अर्चना झालानी, अंजना सोनी, हेमलता मालपानी, ज्योति छजलानी, नीता भंडारी, मनमीन बग्गा, अरुणा व्यास, मंजू व्यास, सपना खाबिया आदि|

ऑबस्ट्रेटिकल एवं गायनेलाॅजिकल सोसाइटी रतलाम – अध्यक्ष डॉ. डॉली मेहरा, सचिव डॉ. शैफाली शाह, प्रोजेक्ट कन्वीनर डॉ. नेहा सर्राफ, डॉ. सुनीता मूणत, डॉ. आशा सर्राफ, डॉ. सरिता खंडेलवाल, डॉ. अदिति राठौर, डॉ. वैधवी सुभेदार, डॉ. अनुराधा गोखले, डॉ. हंसा शाह, डॉ. मिली शाह, डॉ. उमा खापर्डे, डॉ. दर्शना यादव आदि|

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम – अध्यक्ष डॉ. अभी मेहरा, डॉ. राजीव दशोत्तर, डॉ. महेश मौर्य, डॉ. देवेंद्र शाह, डॉ. ओनिल सर्राफ, डॉ. डीप व्यास, डॉ. कीर्ति शाह, डॉ. कुशल पाल सिंह वर्मा, डॉ. अजय सिंह राठौर, डॉ. योगेंद्र चाहर आदि|

रोटरी क्लब – मनीष जैन, रवि बोथरा, नीलेश सेलोत, नीरज बरमेचा, प्रद्ययुम मजावदिया आदि|

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *