राशन घोटाला: पुलिस का कहना बढ़ सकते हैं आरोपी। आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक को लेकर जांच के लिए नगर निगम पहुंची स्टेशन रोड पुलिस

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,7जनवरी(खबरबाबा.काम)। बहुचर्चित राशन घोटाले में गिरफ्तार तत्कालीन स्वास्थ्य निरीक्षक रविंद्र ठक्कर को लेकर सोमवार दोपहर को स्टेशन रोड पुलिस नगर निगम पहुंची। पुलिस ने वहां राशन कार्ड शाखा से जुडे़ अन्य लोगों से भी पूछताछ की। जांच अधिकारी के अनुसार राशन घोटाले में और आरोपी भी बढ़ सकते हैं।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे राशन घोटाले के गिरफ्तार आरोपी रविंद्र ठाकुर को लेकर नगर निगम पहुंची।थाना प्रभारी श्री वर्मा ने बताया कि 2 दिन पूर्व गिरफ्तार आरोपी ठक्कर फिलहाल पुलिस रिमांड पर है ।उससे हुई पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस उसे लेकर नगर निगम पहुची और यहां राशन कार्ड शाखा से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की । पुलिस उन पात्रता पर्ची को भी जप्त करने नगर निगम पहुंची थी जिन पर रविंद्र ठक्कर ने हस्ताक्षर किए थे ।थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने निगम आयुक्त एसके सिंह से मिलकर भी चर्चा की ।श्री वर्मा ने मीडिया से चर्चा में यह भी कहा कि दस्तावेजों के आधार पर इस मामले में आरोपी बढ़ भी सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *