वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रमोद गुगालिया और प्रदेश सचिव मंसूर अली पाटोदी के साथ कांग्रेसजनों ने प्रभारी मंत्री का किया जोरदार स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,25जनवरी(खबरबाबा.काम)। कृषि मंत्री एव प्रभारी मंत्री सचिन यादव के पहली बार रतलाम आगमन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रमोद गुगालिया के मऊ रोड स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया
महू रोड पर होटल गोल्डन टावर के समीप प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद गुगालिया एवं मंसूर अली पाटोदी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने श्री यादव का ढोल-ढमाकों एवं हार फूलों से स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री गुगालिया ने शाल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर यादव का अभिनंदन किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मंसूर पटौदी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य महेंद्र कटारिया, कांग्रेस नेता मुर्तुजा स्टेशनवाला, एडवोकेट सुनील पारिख, एडवोकेट सुनील जैन वासिफ़ काजी, शंकरलाल मालवीय, आशीष तिवारी, अकील खान, रईस भाई, गट्टू भाई , रमेश चोइथानी, कमलेश मोदी, अफ़ज़ल शाह आदि कई कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया भी मंच पर उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *