रतलाम, 28जनवरी(खबरबाबा. काम). शीतलहर के कारण 29 जनवरी को भी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है .
अत्यधिक शीतलहर के कारण जिले के सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों में 29 जनवरी को अवकाश रहेगा .कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशानुसार ठंड से विद्यार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए 29 जनवरी मंगलवार को सभी स्कूलों की पहली से लेकर 8 वीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं संचालित नहीं होगी.

शीतलहर के कारण 29 जनवरी मंगलवार को भी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित, कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
Leave a Comment



