सैलाना में पुलिस की दबिश,जुआं खेलते दस गिरफ्तार, 1 लाख 82 हजार रुपए जब्त

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,2 जनवरी(खबरबाबा.काम)। पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में सैलाना में पुलिस ने एक स्थान पर दबिश देकर लाखों का जुआं खेलते दस लोगों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी प्रदीप शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दीपक जोशी के घर पर दबिश देकर जुआ खेलते 10 आरोपी सुनील पिता रतनलाल, आशीष पिता मोहनलाल निवासी रावटी, जितेंद्र पिता जगदीश निवासी रतलाम, राजेन्द्र पिता माणकलाल निवासी रतलाम, करुण पिता रतनलाल सैलाना , बालाराम पिता लालूजी निवासी रतलाम, अनोखीलाल पिता मांगीलाल निवासी सुराना, खुमान सिंह पिता भारत सिंह निवासी रतलाम, अशोक पिता रमेश निवासी बखतगढ़ जिला धार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,82,000 रुपए जप्त किये गए। उक्त कार्यवाही में एएसआई जगदीश यादव, प्रधान आरक्षक शिवनारायणनामदेव, आरक्षक रितेश सिंह, आरक्षक जुझार सिंह राठौर, आरक्षक बुधन और अनिल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *