स्कूल बच्चों से भरा मैजिक वाहन असंतुलित होकर पलटा,13 बच्चे घायल, जावरा के पास की घटना

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम जिले के जावरा के निकट आज शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गरघड़िया हाई स्कूल से जावरा की ओर रेवास गांव के बच्चे स्कूल के मैजिक वाहन में बैठकर रेवास की ओर आ रहे थे.
इसी दौरान मैजिक वाहन बड़ावदा जावरा के बीच घंटे के पास पलटी खा गया। इस वाहन में सवार 13 बच्चे घायल हो गए. जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जावरा चिकित्सालय लाया गया। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही जावरा चिकित्सालय में लोगों तथा बच्चों के अभिभावक परिजनों की भीड़ लग गई। जांच अधिकारी ने बताया कि करीब 13 बच्चे घायल हुए हैं जिसमें गंभीर चोट किसी को भी नहीं आई है और सभी का उपचार जावरा चिकित्सालय में जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *