अरिहंत परिसर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात,आभूषण और नगदी चोरी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,10फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर में एक बार फिर से चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने इस बार अरिहंत परिसर क्षेत्र में वारदात की। चोर यहां एक सूने घर का ताला तोड़कर घुसे और वहां से नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए है।
चोरी की जानकारी पीडित परिवार के सदस्य को घर लौटने पर मिली, जिसके बाद उसने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। चोरी की यह घटना प्रफुल शर्मा निवासी अरिहंत परिसर निवासी के घर की है। प्रफुल दोपहर 2 बजे घर से खेत पर गया था। करीब एक घंटे बाद दोपहर 3 बजे जब वह लौटा तो घर पर लगा ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। चोर अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब सहित पांच हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *