खबरें एक साथ:बावड़ी में लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।दुर्घटना के बाद पिकअप पलटी तीन घायल। चार स्थानों पर चोरी की वारदात

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read

सेमलिया में बावड़ी में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश
रतलाम,6फरवरी(खबरबाबा.काम)। नामली थाने के ग्राम सेमलिया में सुबह उस वक्त हडकंप मच गया जब एक युवक की लाश गांव के ही एक बावड़ी में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस शव को बरामद कर मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेमलिया निवासी नरेन्द्र पिता नरेश उम्र 19 वर्ष की लाश बुधवार की तड़के सेमलिया नेगडदा रोड़ स्थित एक प्राचीन बावडी में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बताया जाता है कि युवक अपने खेत पर बने मकान पर सोता था। सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल मौके पर पहुंच गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का बीती रात कुछ लोगों से विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस जांच के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा ।


फोरलेन पर पिकअप लोडिंग से टकराकर पलटी, तीन घायल
रतलाम। सुबह-सुबह कृषि मंडी के समीप फोरलेन पर एक पिकअप वाहन सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से जा टकराई और पलटी खा गई जिसमें सवार तीन लोग जख्मी हो गए जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक फरहान निवासी मोमिनपुरा धराड़ स्थित पोलिट्री फार्म पर राजा पिता मो.युसुफ तथा अपने साथी फरहत के साथ पिकअप वाहन से जा रहे थे। फोरलेन पर पीछे से आ रहे एक बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सामने से आ रही लोडिंग वाहन से टकराकर पलटी खा गई। हादसे में घायल तीनों को राहगीरों ने शासकीय अस्पताल पहुंचाया । हादसा सुबह करीब 7.30 बजे का बताया जा रहा है।


ट्रक से माल गायब तो मंदिर से कैमरे चुरा ले गए बदमाश
रतलाम। अज्ञात चोरो ने फोरलेन पर एक ट्रक से माल चुराया तो आलोट स्थित एक मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चुरा ले गए। औद्योगिक थाना क्षेत्र के घटला ब्रिज के उपर अज्ञात बदमाश ने एक ट्रक को निशाना बनाया। ट्रक के तिरपाल को काटकर अज्ञात बदमाश उसमें रखे पीएनजी कंपनी की विक्स एक्शन 500 एडवांसड कीमती 10 हजार रूपये की चुरा ले गए। वहीं आलोट थाना क्षेत्र के धरोला स्थित अनादिकल्पेश्वर मंदिर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे अज्ञात बदमाश विगत रात्रि चुरा ले गए। पुलिस ने मंदिर के पुजारी पंडित जितेन्द्र व्यास निवासी विक्रमगढ की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया वहीं ट्रक चालक कमलेश मीणा की रिपोर्ट पर भी मामला दर्ज किया है।
———

कोर्ट परिसर और सिविल अस्पताल से बाईक चोरी
रतलाम। वाहन चोर गिरोह सार्वजनिक स्थलो को भी निशाना बना रहे है। अज्ञात चोरो ने रतलाम के कोर्ट परिसर से और जावरा के सिविल अस्पताल परिसर से बाईके चुरो ली। स्टेशन रोड़ थाना पुलिस के मुताबिक रत्नेश्वर रोड़ निवासी विजय पिता राजेन्द्र कुमार सिसौदिया ने विगत दिवस कोर्ट परिसर में अपनी बाईक क्रमांक एमपी 43 एमसी 3721 को खडी की थी। अज्ञात बदमाश उक्त बदमाश चुरा ले गए । इसी प्रकार जावरा के सिविल अस्पताल से बरगुंडापुरा निवासी एहतेशाम उददीन पिता इस्लामुददीन की बाईक क्रमांक एमपी 43 बीक्यु 9484 को चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में दोनो फरियादी पक्षो की तरह से प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *