पुलिस निरीक्षकों की एक और तबादला सूची जारी, लंबे समय तक रतलाम में रहे एक पुलिस अधिकारी फिर आएंगे रतलाम

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,19फरवरी(खबरबाबा.काम)। पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस निरीक्षकों की एक और तबादला सूची जारी की गई है. जिसमें पूर्व के 15 फरवरी को निकले कुछ तबादला आदेशों में संशोधन भी किया गया है.
लंबे समय तक रतलाम जिले में पदस्थ रहे निरीक्षक अजय सारवान को पुनः रतलाम में पदस्थ कर दिया गया है .इसके पूर्व 15 फरवरी को निकले आदेश में उनका स्थानांतपण मंदसौर से शाजापुर किया गया था, जिसे निरस्त कर उन्हें अब मंदसौर से रतलाम पदस्थ किया गया है. बता दें कि सारवान जिले के जावरा ,रतलाम औद्योगिक क्षेत्र, स्टेशन रोड थाने पर प्रभारी पदस्थ रह चुके हैं. विधानसभा चुनाव के पूर्व उनका स्थानांतरण मंदसौर हुआ था .रतलाम में पदस्थ निरीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव का तबादला देवास कर दिया गया है.
देखें सूची-

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *