रतलाम नगर निगम के आयुक्त पदस्थ किए गए आईएएस सतीश कुमार.एस कार्यभार ग्रहण करने रतलाम पहुंचे, लेकिन……

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,18फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम नगर निगम के आयुक्त पदस्थ किए गए आईएएस सतीश कुमार एस सोमवार सुबह कार्यभार ग्रहण करने के लिए रतलाम आए, लेकिन वर्तमान आयुक्त एस.के. सिंह के शहर में नहीं होने कारण नए आयुक्त ने चार्ज नहीं लिया। आयुक्त एस.के सिंह के कहीं अन्यत्र स्थानांतरण नहीं होने के कारण नए आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है।

वर्ष 2013 बेच के आईएएस सतीश कुमार एस का 14 फरवरी को खरगोन जिला पंचायत सीईओ से रतलाम नगर निगम आयुक्त के पद पर स्थानांतरण किया गया था,जिसके बाद वह सोमवार सुबह रतलाम पहुंचे। सोमवार दोपहर को सर्किट हाउस पर ही दस्तावेज बुलाकर उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग दी ।इसके बाद नगर निगम में उनके चार्ज लेने का इंतजार होता रहा। लेकिन शाम 6:30 बजे तक भी सतीश कुमार एस चार्ज लेने नगर निगम नहीं पहुंचे।
असमंजस का माहौल
आईएएस सतीश कुमार एस के रतलाम नगर निगम आयुक्त स्थानांतरित होने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस ऑर्डर में संशोधन हो सकता है ।इसका प्रमुख कारण पूर्व आयुक्त एस.के .सिंह का कहीं अन्यत्र स्थानांतरण नहीं होना था। सोमवार को भी नए आयुक्त सीधे नगर निगम नहीं पहुंचकर सर्किट हाउस पहुंचे और उन्होंने वहीं निगम अधिकारियों से पत्र मंगाकर अपने ज्वाइनिंग लेटर पर साइन किए। सतीश कुमार एस के रतलाम पहुंचने के बाद दिन भर नगर निगम में उनके चार्ज लेने का इंतजार होता रहा। लेकिन शाम तक भी नगर निगम पहुंचकर श्री कुमार ने चार्ज नहीं लिया। आइएएस सतीश कुमार के रतलाम आकर भी चार्ज नहीं लेने और वर्तमान आयुक्त एसके सिंह के सबंध में स्पष्ट आदेश नहीं आने पर अभी भी आयुक्त पद को लेकर असमंजस बना हुआ है। इस संबंध में आईएएस सतीश कुमार एस ने सिर्फ इतना कहा कि अभी उन्होंने चार्ज नहीं लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *