रतलाम,20फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस के प्रयासों का असर अब दिखाई देने लगा है। बुधवार को जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत बांछड़ा समाज के 10 युवाओं को भी रोजगार प्रशिक्षण के लिए छिंदवाड़ा रवाना किया गया है। उल्लेखनीय की इसके पूर्व भी कंजर समाज के 25 के लगभग युवाओं को रोजगार परीक्षण के लिए रतलाम पुलिस द्वारा हैदराबाद और छिंदवाड़ा रवाना किया गया था।
ज्ञातव्य की एसपी गौरव तिवारी की पहल पर जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् समाज के पिछड़े वर्ग जिसमे कंजर समुदाय, बांछडा समुदाय और वनांचल क्षेत्र के लोगो को समाज की मुख्यधारा मे जोड़ने के लिये जागरूकता अभियान चलाकर इन समाज के युवाओं के रोजगार का प्रबंध भी किया जा रहा है । इसके लिए रतलाम पुलिस द्वारा मल्टीनेशनल कंपनियों से चर्चा कर लगातार आलोट ,ताल,ढोढर और आदिवासी अंचल में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा समाज के युवाओं को रोजगार के लिए चयन भी किया गया। युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहले चरण में 6 फरवरी को कंजर समाज के 23 युवाओं को कौशल उन्नयन एवं रोजगार प्रशिक्षण के लिए रतलाम से ट्रेन द्वारा छिंदवाड़ा रवाना किया गया था। दूसरे चरण में बुधवार सुबह बाजार समाज के 10 युवाओं को रोजगार परीक्षण के लिए छिंदवाड़ा रवाना किया गया। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि एलएनटी कंपनी द्वारा इन युवाओं का चयन किया गया है। इन्हें एक माह छिंदवाड़ा और दो माह हैदराबाद में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं का रहना, खाना, ट्रेनिंग सभी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा । प्रशिक्षण के बाद सभी युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
रतलाम पुलिस का अभिनव प्रयास: बाछड़ा समाज के 10 युवाओं को भी रोजगार प्रशिक्षण के लिए छिंदवाड़ा रवाना किया गया, एलएनटी कंपनी ने किया चयन
Leave a Comment



