विधायक काश्यप प्रधानमंत्री की सभा के प्रभारी, धार पहुंच कर ली तैयारियों की बैठक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 7 फरवरी(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की धार में16 फरवरी को प्रस्तावित आम सभा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप को प्रभारी नियुक्त किया है।

शहर विधायक कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार गुरूवार को विधायक काश्यप ने धार पहुंचकर वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, धार भाजपा जिलाध्यक्ष राज बरफा आदि अन्य प्रमुख नेताओं के साथ आमसभा की तैयारियों की समीक्षा की व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक ली व सभा स्थल का मुआयना किया यहां रतलाम भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धार आमसभा से मालवाचंल में लोकसभा चुनाव का शखंनाद करेंगे। आमसभा में धार-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के 20 विधानसभा क्षेत्र व उज्जैन जिले की बडऩगर विधानसभा से लगभग एक लाख नागरिक जुटने की संभावना है। सभा के आयोजन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने विधायक चेतन्य काश्यप को दायित्व सौंपा है। कॉलेज मैदान धार में होने वाली आमसभा की तैयारियों के लिए गुरूवार को विधायक काश्यप ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सभा स्थल का मुआयना किया। विधायक श्री काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सभा को सफल बनाने के सूत्र साझा किये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *