रतलाम,24फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनी बोर्डी में रविवार दोपहर को दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घटना 24 फरवरी रविवार को दोपहर की है ,जब अरविंद पिता दिनेश उम्र 3.5 साल और भावना पिता शंकर उम्र 3.5 साल खेलते हुए खेलते-खेलते कुँए में उतरे और पैर फिसलकर डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।
दोनों बच्चों के पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे व माता घर के काम में व्यस्त थी। भावना की बड़ी बहन शारदा ने 2:30 बजे करीब दोनों के बहुत देर तक नहीं मिलने पर आसपास ढूंढा। उनके शव उसे कुएं में ऊपर तैरते हुए दिखे जिसकी जानकारी उसने जाकर उनकी माताओं को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने दोनों के शव निकाल लिए थे । कुँए में करीब 7 फिट तक जल भरा था व आस पास मुंडेर नही बनी थी ।पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सैलाना भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिवगढ़ के समीप गांव में लगभग साढे़ तीन वर्ष के दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत
Leave a Comment



