अभिनंदन…. अभिनंदन…….अभिनंदन। अभिनंदन की वापसी पर रतलाम में भी हुई आतिशबाजी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,1मार्च(खबरबाबा.काम)। पाकिस्तान के बार-बार वक्त बदलने के बाद आखिरकार, जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान, हिंदुस्तान की सरजमीं पर वापस लौट चुके हैं। इन 60 घंटों के दौरान सामने आई अभिनंदन के जज्बे, बहादुरी और हौसले में लिपटी तमाम कहानियां हर हिंदुस्तानी के सीने को गर्व से चौड़ा कर रही हैं।
शुक्रवार सुबह से ही पूरा देश अभिनंदन के लौटने का इंतजार कर रहा था और समाचार माध्यमों से पल-पल की जानकारी ले रहा था । कुछ देर पहले ही अभिनंदन भारत की सर जमी पर लौटे। अभिनंदन के देश वापसी के साथी लोगों ने खुशी का इजहार भी शुरू कर दिया है । रतलाम में भी अभिनंदन की वापसी के साथ ही लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया । शहर में कई लोगों ने अभिनंदन की वापसी पर आतिशबाजी की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *