अमृत सागर रोड पर युवक से लूट, रुपए और मोबाइल ले गए बदमाश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)। अमृत सागर रोड पर मोबाइल फोन पर बात कर घर जा रहे बंगाली कारीगर से लूट हो गई। लूट की ये वारदात शुक्रवार रात की है, जिसकी शिकायत पर थाना माणक चौक पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया।
फरियादी की माने तो पहले दो बदमाश उसका मोबाइल लूट कर ले गए थे, जिसके बाद मदद के बहाने पीछे से बाइक पर आए बदमाश उसे बैैठाकर ले गए और मारपीट कर पर्स लूट कर ले गए थे।
पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत विजयकर पिता मनोरंजनकर महेशो उम्र 42 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल के मदनीपुर हाल मुकाम बाजना बस स्टैंड ने दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह 22 मार्च की रात करीब 10 बजे अमृत सागर तालाब रोड से बाजना बस स्टैंड घर जा रहा था। तभी पीछे से पवन व एक अन्य व्यक्ति आया और उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। उसने जब दोनों को पकडऩे के लिए उनके पीछे दौड़ लगाई तभी बाइक पर पीछे से लाला और एक अन्य व्यक्ति आए और भागने का कारण पूछा, कारण बताने पर मदद के बहाने गाड़ी पर बैठाया और उसे दीनदयाल नगर में पानी की टंकी के पास ले जाकर मारपीट की। बाद में उसकी जेब में रखा पर्स निकाल कर उसमें रखे सात हजार रुपए सहित एटीएम कार्ड व अन्य सामान लूट कर ले गए।
परिचित को बुलाकर मांगी मदद
घटना के बाद पीडि़त ने परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिचित ने मौके पहुंचकर विजयकर को उसके घर पहुंचाया, उसके बाद पीडि़त थाने पहुंचा और लूट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पीडि़त व्यक्ति चांदनी चौक की एक सराफा दुकान पर काम करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *