अर्थ आवर डे पर जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण जागरूकता के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश, सौ दीप जले ,सौ पौधे वितरित किए

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,30मार्च(खबरबाबा.काम)। अर्थ आवर डे पर रतलाम जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण जागरूकता के साथ मतदाता जागरूकता का भी संदेश दिया गया ।30 मार्च की रात्रि शहर के दो बत्ती क्षेत्र में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान का संदेश देते हुए सौ दीप जलाए गए इतनी ही संख्या में पौधे भी मतदाताओं को वितरित किए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान तथा डीआरएम आरएन सुनकर ने अपने संबोधन में मतदाता जागरूकता के तहत अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करने के संदेश के साथ ही अर्थ आवर डे पर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पृथ्वी हमें इतना कुछ देती है हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम पृथ्वी पर पर्यावरण को बचाएं अधिकाधिक पौधे लगाएं पर्यावरण को सुरक्षित करें डीआरएम श्री सुनकर ने कहां कि रेलवे की खाली पड़ी भूमियों पर कोई भी व्यक्ति आकर पौधा लगा सकता है ।पौधे पर उसके नाम की नेमप्लेट भी लगाई जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सीईओ जिला पंचायत सोमेश मिश्रा संयुक्त कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ महिला बाल विकास की सुश्री अंकिता पंड्या आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने उपस्थित व्यक्तियों को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *