इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम द्वारा गोद लिए गए गांव खेड़ी खुर्द में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,10मार्च(खबरबाबा.काम)।आई.एम.ए. रतलाम ब्रांच द्वारा ग्राम उसके गोद लिए हुए ग्राम खेड़ी खुर्द में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है.
इस ग्राम के 65 परिवारों में से 19 परिवारों के 71 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है. और उसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर ,एनीमिया ब्लड ऑक्सीजन की जांच की गई। इस जांच में तीन नए डायबिटीज के मरीज और दो ब्लड प्रेशर के मरीज पाए गए। इन मरीजों को आई.एम.ए. डायग्नोस्टिक सेंटर में आगे की जांच और उपचार के लिए बुलाया गया है। जांच शिविर में डॉक्टर जयंत सूबेदार ,आई एम ए प्रेसिडेंट डॉक्टर अभी मेहरा , सेक्रेटरी डॉ सुधाकर शर्मा एवं डॉ पदम घाटे एवं अन्य ने अपनी सेवाएं दी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *