एफएसटी टीम ने रेलवे स्टेशन से 17 लाख रूपए किए जब्त, मुंबई से लौट रहे थे 5 यात्री

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रविवार सुबह पहुंची बांद्रा-उदयपुर ट्रेन से एफएसटी की टीम ने 17 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त की है। टीम को यह राशि ट्रेन के जनरल कोच में सवार पांच यात्रियों से मिली है। पकड़े गए सभी लोग राजस्थान के गंगापुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों के होना बताए जा रहे है।
पूछताछ में बताया कि ये लोग मुंबई में पशु व्यापार के संबंध में गए थे और वहां से राशि लेकर लौट रहे थे और टीम ने पकड़ लिया। एफएसटी अधिकारी दुर्गेश सुरोलिया की टीम ने कार्रवाई के दौरान अलग-अलग जगह रहने वाले पांचों यात्रियों से कुल 17,76,990 रुपए जब्ती में लिए है। जिनके पास से यह राशि मिली है।
जनरल कोच में थे सवार
जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि एफएसटी टीम जीआरपी के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर बांद्रा-उदयपुर ट्रेन से उतर रहे यात्रियों की जांच कर रही थी। तभी जनरल कोच से दो यात्री चाय-नाश्ता लेने उतरे, तो टीम ने उन्हे रोक कर जांच की तो उनके पास से पचास हजार से अधिक की नकदी मिली, जिसके बाद संबंधितों से पूछताछ की तो उनके द्वारा ट्रेन में कुछ और मिलने वालों के होने की बात कही। जिसके बाद टीम ने तीन अन्य साथियों को पकड़ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *