कलेक्टर और एसपी द्वारा बाजना बस स्टैंड फोरलेन का निरीक्षण, पर्याप्त लाइटिंग और पुलिस पेट्रोलिंग के दिए निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 29 मार्च(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और एसपी गौरव क्वारी ने शुक्रवार रात्रि को बाजना फोरलेन रोड निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लोक निर्माण विभाग संकेतक लगाएं।
नगर निगम द्वारा भी लाइटिंग की व्यवस्था अच्छे से की जाए। पुलिस विभाग को भी रात्रि में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए।
सीएसपी मान सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि रात्रि में यह मार्ग स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। इसके लिए नगर निगम सुव्यवस्थित ढंग से प्रकाश की व्यवस्था करें। कलेक्टर द्वारा खासतौर पर बाजना बस स्टैंड से वारोठ माता मंदिर के मध्य रोड का निरीक्षण किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *