गोवा में आधी रात को सियासी हलचल, BJP में शामिल हुए सहयोगी MGP के 3 में से 2 विधायक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

नई दिल्ली, 27मार्च(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव से पहले गोवा में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) का मंगलवार देर रात 1:45 भाजपा में विलय हो गया. गोवा विधानसभा में एमजीपी के 3 विधायक हैं. इनमें से 2 विधायक मनोहर अजगांवकर और दीपक पावस्कर भाजपा में शामिल हो गए. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे गर्वनर के सामने इन दोनों को शपथ दिलाई जाएगी. मनोहर अजगांवकर और दीपक पावस्कर ने रात 1:45 बजे विधानसभा अध्यक्ष माइकल लोबो को विलय पत्र सौंपा. लेकिन इस पत्र में एमजीपी के तीसरे विधायक सुदिन धवालिकर के हस्ताक्षर नहीं है. हालांकि धवालिकर भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में डिप्टी-सीएम हैं.
सीएम प्रमोद सावंत ने गोवा विधानसभा के अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विधानसभा में एमजीपी 3 विधायक हैं, लेकिन अब दो-तिहाई विधायक भाजपा के साथ आ गए हैं. अब 36 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में अब भाजपा के 14 सदस्य हो गए हैं. बता दें कि दल-बदल विरोधी कानून के तहत कम से कम दो तिहाई विधायक अगर एक साथ पार्टी छोड़ते हैं, तभी उन्हें एक अलग दल के रूप में मान्यता दी जा सकती है और इनकी विधानसभा सदस्यता भी बनी रहती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *