आम चुनाव की तारीखों का ऐलान, सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, जानिए किस चरण में कहां होंगे लोकसभा चुनाव, पढिए विस्तृत खबर-

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

नई दिल्ली, 10मार्च(खबरबाबा.काम)। चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को , तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को , चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को , छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा. वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी. मध्य प्रदेश में 4 चरणों में मतदान होगा. 29 अप्रैल, 6 मई ,12 मई और 19 मई को मध्य प्रदेश में वोट डाले जाएंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 2019 चुनावों के लिए मतदाताओं का संख्या बढ़कर करीब 90 करोड़ हो गई है.
कब-कब और कहां-कहां होंगे मतदान
पहला चरण- 11 अप्रैल- 91 सीटों पर
आंध्र प्रदेश (25 सीटें), अरुणाचल (2 सीटें) असम (5 सीटें) बिहार (4 सीटें) छत्तीसगढ़ (1 सीटें) जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), महाराष्ट्र (1 सीट), मेघालय (1 सीट), मिजोरम (1 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), सिक्किम (1 सीट), तेलंगाना (17 सीटें) त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), पश्चिम बंगाल (2 सीटें), अंडमान निकोबार (1 सीट), लक्षद्वीप (1 सीट)
दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 91 सीटों पर
असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3, पुद्दुचेरी-1
तीसरा चरण- 23 अप्रैल- 115 सीटें पर
असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-5, दादर नागर हवेली-1, दमन दीव-1.
चौथा चरण- 29 अप्रैल- 71 सीटों पर
बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8
पांचवां चरण- 6 मई- 51 सीटों पर
बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7
छठवां चरण- 12 मई- 59 सीटों पर
बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7
सातवां चरण- 19 मई- 59 सीटों पर
बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *