जिला अभिभाषक संघ के नए अध्यक्ष का फैसला शनिवार को, 595 मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
रतलाम,15 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिला अभिभाषक संघ के द्विवार्षिक चुनाव का नतीजा 16 मार्च को आएगा। शुक्रवार को चुनाव के तय कार्यक्रम अनुसार मतदान कराया गया। संघ के 648 में से 595 मतदाता सदस्यों ने इसमे हिस्सेदारी की। शनिवार को सुबह 9 बजे मतगणना शुरू होगी। मुख्य नतीजा शाम तक मिलने की संभावना है।
अभिभाषक संघ मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी अखिलेश क्षोत्रिय ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11बजे मतदान प्रारभ हुआ, जो शाम 5 बजे तक अनवरत चला। दोपहर 3 बजे तक कतारे लगी रही। बुजुर्ग और अस्वस्थ अभिभाषक साथियो ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिला अभिभाषक की सूची अनुसार कुल 648 मतदाताओं में से 595 मतदाताओ ने संघ के नए हाल मे मतदान किया। मतदान को लेकर सुबह से ही न्यायालय परिसर में बने नए बार हाल के बाहर चहल-पहल शुरू हो गई थी।
श्री श्रोत्रिय ने बताया कि जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव, पुस्तकालय सचिव, व कार्यकारिणी सदस्यों के 9 पदों के लिए मतदान कराया गया।
अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष के 4 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के 2 प्रत्याशी, सचिव के 5 प्रत्याशी, सह सचिव के 4 प्रत्याशी, पुस्तकालय सचिव के लिए 3 प्रत्याशी तथा 9 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा, विनोद शर्मा के साथ मतदान कार्यवाही में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राठौर, वीरेंद्र पाटीदार, प्रीती सोलंकी, अभिभाषक संघ कर्मचारी जुगल किशोर शर्मा, तुलसी दास बैरागी आदि का विशेष सहयोग रहा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से अंतिम परिणाम तक मतगणना की जावेगी। संघ में अध्यक्ष पद के लिए अभय शर्मा,अशोक चौहान, अनिल सारस्वत,दशरथ पाटीदार,प्रवीणभट्ट ,रामस्वरूप गुर्जर के बीच मुकाबला है, जबकि उपाध्यक्ष हेतु राजीव ऊबी, ओमप्रकाश वर्मा, सचिव हेतु प्रकाश राव पवार,पंकज बिलाला,प्रवीण शर्मा,ओमप्रकाश बोरसिया,मुकेश टांक,सहसचिव हेतु विकास पुरोहित,सौरभ सक्सेना,कुलजीत सिंह हुन्जन, उदयचंद कसेडिया, कोषाध्यक्ष हेतु रवि कुमार जैन,राजेन्द्र सिंह पँवार, रेखा सांकला,दिनेश तलवाड़ीयापुस्तकालय सचिव हेतु महेश मकवाना,विवेक उपाध्याय,महेश खण्डेलवाल
मैदान में है। कार्यकारिणी सदस्य हेतु ईश्वर बोराणा,त्रिशूल पाल, किशनलाल गोसर,बी.एल.हरोड, आकाश पोरवाल,प्रह्लाद भाबर,शुभम उपाध्याय,शेख इनामुल्ला, रोहित रायकवार,चन्द्रप्रकाश मालवीया, सुनीता वासनवाल और निशांक जैन उम्मीदवार है ।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *