दो स्थानों पर चोरों ने फिर की वारदात, शहर में सूने मकान से आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ, ऑटो पार्ट्स की दुकान पर भी चोरी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,14मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर सहित जिले में दो स्थानों पर चोरों ने फिर वारदात को अंजाम दे दिया है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में अज्ञात चोरो ने एक सूने मकान को उस समय निशाना बनाया जब मकान मालिक महिला अपना ईलाज कराने उज्जैन गई थी। चोरो ने दरवाजा तोडकर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण के अलावा नगदी चुरा ले गए।
औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रकाश नगर निवासी लीलाबाई परमार के कंधे में परेशानी होने के कारण विगत दिवस उज्जैन इलाज कराने गई थी। जब वह इलाज कराकर घर लोटी तो वह देखकर चोंक गई कि घर का दरवाजा टूटा हुआ पडा था। घर में जाकर देखा तो लोहे के ड्रम में रखे चांदी के एक जोड पायजब, मंगलसूत्र तथा 5 हजार रूपये नगदी गायब थे। पीडिता ने इसकी शिकायत औद्योगिक थाने में दर्ज कराई ,जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 457, 380के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
आटो पार्टस की दुकान का दरवाजा तोड माल उडाया
जिले में सरवन के असाडी चौराहा पर अज्ञात बदमाशों ने एक आटो पार्टस की दुकान को निशाना बनाया। चोरो ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोडा और सामान और नगदी चुरा ले गए। पुलिस इस मामले मे प्रकरण दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की पकड में जुटी हुई है।
सरवन थाना पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात सरवन के असाडी चौराहे पर एक आटो पार्टस की दुकान हुई। दुकान संचालक राहुल पिता कांतिलाल सोनावा विगत शाम रात करीब 10 बजे दुकान मंगल करके गया था और सुबह जब वे 7 बजे लोटा और दुकान खोली तो दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोरो ने दुकान के पीछे स्थित दरवाजे को तोडा और अंदर घुस गए। चोरो ने आटो पार्टस का सामान चुराया और गल्ले में रखे नगदी चुरा ले गए। एक अनुमान के मुताबिक करीब 45 हजार रूपये का माल चोरी हुआ है। सूचना मिलते ही सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *