बकाया कर जमा नही करने पर परमिट होंगे निरस्त,परिवहन विभाग ने 25 लाख से अधिक बकाया कर जमा करवाया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 08 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिला परिवहन कार्यालय रतलाम द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा प्रदत्त राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विगत माह में लगभग पच्चीस लाख से अधिक का बकाया कर जमा करवाया जा चुका है। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा सभी बस संचालकों निर्देशित किया गया है कि जिनके वाहन कर बकाया है वे शीघ्र जमा करवा दें अन्यथा उनके स्थाई परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी सुश्री रीना किराड़े ने बताया कि विशेष अभियान के तहत वाहन कर बकायादारों को चिन्हित करके उनके निवास के पतो तथा जहां वाहन खड़े होते हैं या संचालित होते हैं वहां जांच करके नोटिस आदि तमिल करवाए जा रहे है।ं साथ ही कर बकाया का अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है। इसके प्रतिफल में लगभग पच्चीस लाख रूपए बकाया कर विगत माह जमा करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन माल वाहनों का कर बकाया है वह भी कर जमा करवा दें। साथ ही 12 टन से अधिक क्षमता वाले माल वाहनों के पास आजीवन कर जमा कराने का भी विकल्प है। इसका भी लाभ उठाएं। 12टन क्षमता वाले माल वाहनों को आजीवन कर जमा करना होता है वह भी शीघ्र जमा कराएं तथा जांच अभियान के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अन्य कार्यवाही से बचे 16 टन से अधिक वजन क्षमता वाले माल वाहनों के एक्सेल वजन क्षमता में 12.50 प्रतिशत वृद्धि की गई है वह भी तुरंत नियमानुसार जिला परिवहन कार्यालय से अपने पंजीयन कार्ड तथा परमिट में एकसल वजन वृद्धि करवा लें। शीघ्र ही परिवहन विभाग जिले के मुख्य स्थानों पर वाहन कर बकायादारों की सूची भी प्रकाशित करने की योजना बना रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *