महू रोड फोरलेन पर ट्रक कटिंग की वारदात, बदमाशों ने ट्रक में से चोरी किए एयर कंडीशनर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,15मार्च(खबरबाबा.काम)। महू रोड फोरलेन पर ट्रक कटिंग की एक और वारदात का खुलासा हुआ है। ये घटना वैसे तो दो दिन पुरानी है, लेकिन इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अब जाकर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। घटना जावरा से बिलपांक के चिकलिया टोल नाके के बीच होना बताई जा रही है। बदमाश ट्रक से दो एसी के बॉक्स चुराकर ले गए है।
ट्रक कटिंग की ये घटना 13 मार्च की शाम 7 से रात 10 बजे के बीच की है। इसकी शिकायत थाने पर उप्र निवासी रानु केवट ने की। रानु ने बताया कि वह दिल्ली से इंदौर एसी लेकर जा रहा था। रास्ते में जावरा में सरदार के ढाबे पर रूका था। खाना खाने के बाद वह रात करीब 10 बजे चिकलिया टोल पर पहुंचा तो वहां के कर्मचारी ने पीछे का दरवाजा खुला होने की बात कही। ट्रक को देखने पर ताला टूटा था और कंटेनर खुला पड़ा था। उसमें रखे बक्से भी कम थे। बक्सों की गिनती करने पर दो बक्से कम पाए गए थे, जिसके बाद पीडि़त ने घटना की जानकारी पास के बिलपांक थाने जाकर पुलिस से की। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *