रतलाम,31मार्च(खबरबाबा.काम)। रविवार को उंकाला रोड पर पुलिस और एसएसटी टीम की जांच में एक चार पहिया वाहन को रोककर चोरी की शंका में जब्त किया गया। पुलिस कार के संबंध में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार को उंकाला रोड पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार को जब पुलिस ने रोका तो चालक के पास वाहन के कोई दस्तावेज नहीं मिले ।वही कार पर कलर किया गया था ।कार कर्नाटक पासिंग होना पाई गई। जिसके बाद कार चोरी की शंका में पुलिस कार को जप्त कर थाने लेकर आ गई । पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
वाहन चेकिंग के दौरान कर्नाटक पासिंग का चार पहिया वाहन चोरी की शंका में पुलिस ने किया जब्त, चालक नहीं बता पाया कोई दस्तावेज,जांच जारी
Leave a Comment



