रतलाम,26मार्च(खबरबाबा.काम)। ग्राम करमदी के समीप ईट के भट्टों पर कार्य करने वाले 40 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई । साथ में काम करने वाले युवक उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र सैनल खेड़ा निवासी दशरथ उम्र 40 वर्ष ग्राम करमर्दी मे इट के भट्टों पर कार्य करता था। मृतक के साथ काम करने वाले लोगों के अनुसार युवक भट्ठों के समीप स्थित एक डीपी के पास पेशाब करने गया था लेकिन पेशाब करने के दौरान दशरथ को जोरदार झटका लगा। जिससे वह अचेत होकर गिर गया. आसपास मौजूद सभी लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विद्युत डीपी के पास लघुशंका करने गए युवक की करंट लगने से मौत
Leave a Comment


