रतलाम,8मार्च(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार को शहर में चार और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीमों ने सर्वे की कार्रवाई की। चारों प्रतिष्ठानों के अलग-अलग ऑफिस, घर, होटल आदि पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कागजात परखे और कई प्रकार की जानकारियां ली है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने एकसाथ चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई शुरु की। चांदनीचौक स्थित 3 सराफा दुकानों सहित महू रोड स्थित एक होटल और आईल व्यावसायी के प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में फर्म से संबंधित खातों सहित अन्य कई दस्तावेजों की जांच शुरु की गई है। सूत्र बताते हैं कि टीम प्रतिष्ठानों के रिकार्ड, पंजी, आय, व्यय की जानकारी खंगाल रही हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पहले 6 मार्च को भी शहर के दो बड़े व्यावसायियों के यहां आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। सूत्रों के अनुसार इसमें कॉलोनाईजर द्वारा करीब पांच करोड़ रुपए से ज्यादा सरेंडर करने की खबर है, कपड़ा व्यावसायी के यहां से दस्तावेज जब्त करते हुए कार्रवाई आगे बढा दी है।
मचा हड़कंप….
लगातार हो रही इन कार्रवाईयों से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक शहर के 6 लोगों पर आयकर विभाग कार्रवाई कर चुका है। कई व्यापारियों द्वारा शुक्रवार को भी कार्रवाई की खबर मिलने के बाद से एक दूसरे से जानकारी ली जाती रही।
शहर में चार फर्मों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई, चांदनीचौक में तीन सर्राफा व्यापारियों एवं महू रोड क्षेत्र में एक होटल एवं आईल कारोबारी के यहां पहुंची आयकर विभाग की टीम
Leave a Comment



