रतलाम,28मार्च(खबरबाबा.काम)। जावरा फाटक क्षेत्र में एक सूने मकान को अज्ञात चोरो ने निशाना बना लिया। चोर सूने मकान से सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को पकडा है।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक थावरिया बाजार निवासी राकेश पिता भगवान कुमावत ने दर्शन टाकिज क्षेत्र में कालू भाई का मकान किराये से ले रखा था। अज्ञात चोरो ने 2 मार्च से 27 मार्च के बीच अपने हाथो की सफाई दिखाई ओर घर में रखे 30 हजार रूपये और सोने की झुमकिया चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को पकडा है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
इसी प्रकार अज्ञात चोरो ने हाकिमवाडा क्षेत्र के पास से होमगार्ड कालोनी निवासी आनंदीलाल पिता वजेसिंह डाबी की बाईक क्रमांक एमपी 43 डीएक्स 8762 को चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ
Leave a Comment



