अपनी हास्य रचनाओं से सभी को गुदगुदाने वाले हास्य कवि प्रदीप चौबे का निधन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

ग्वालियर,12अप्रैल। अपनी हास्य रचनाओं से सभी को खिलखिलाने वाले हास्य कवि प्रदीप चौबे का निधन हो गया है. ग्वालियर में उन्होंने आखिरी सांस ली. बीती रात सीने में दर्द होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो कैंसर से भी पीड़ित थे.
अपनी हास्य रचनाओं से सबको हंसाने और गुदगुदाने वाले कवि प्रदीप दुनिया से विदा हो गए. गुरुवार रात उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की. परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. कवि प्रदीप ग्वालियर के रहने वाले थे.
26 अगस्त को 1949 को जन्मे प्रदीप चौबे के बिना हर हास्य महफिल अधूरी थी. उनके करीबियों का कहना है कि वो जितना लोगों को हंसाते थे उतना ही अपने अंदर के गम को छुपाए रहते थे. उन्हें गॉल ब्लैडर का कैंसर भी था. पिछले दिनों उनके छोटे बेटे का आकस्मिक निधन हो गया था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *