आपत्तीजनक बयान पर चुनाव आयोग की कार्रवाई:उत्तर प्रदेश के इन दो बड़े  नेताओं के चुनाव प्रचार पर 72 और 48 घंटे के लिए लगाई रोक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में नेताओं की गलत बयानबाजी पर अब चुनाव आयोग सख्त रुख अपना रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के आपत्तीजनक बयान को लेकर आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने योगी आदियत्यनाथ पर 3 दिन और मायावती पर 2 दिन के लिए चुनाव प्रचार, भाषण और बयानबाज़ी करने पर रोक लगाई है। दोनों नेताओं पर चुनाव आयोग का प्रतिबंध 16 अप्रैल सुबह 6 बजे से लागू होगा।
चुनाव आयोग ने दोनों ही नेताओं को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दोषी पाया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। आयोग के फैसले के मुताबिक योगी 16 अप्रैल सुबह 6 बजे से अगले 72 घंटों के लिए न तो चुनाव प्रचार, न रोड शो या कोई इंटरव्यू नहीं दे पाएंगे। इसी तरह मायावती भी कल सुबह 6 बजे से अगले 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार, रोड शो या कोई इंटरव्यू नहीं दे सकती।
बता दें कि मायावती द्वारा पहले चरण के चुनाव से सहारनपुर में एक रैली के दौरान 7 अप्रैल को दिए गए एक बयान और योगी आदित्यनाथ के 9 अप्रैल को अपनी सभा के दौरान दिए गए एक बयान पर आयोग ने यह कार्रवाई की है. दोनों नेताओं के बयानों की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी.
चुनाव आयोग ने उन्हीं शिकायतों पर एक्शन लेते हुए मायावती और योगी आदित्यनाथ को नोटिस दिया था। नोटिस का जवाब मिलने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए ये बैन लगाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *