आयकर विभाग की छापेमारी पर चुनाव आयोग ने कहा- रेड से पहले हमें बताएं एजेंसियां

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली, 10अप्रैल। मध्य प्रदेश और दिल्ली में हाल ही में हुई आयकर विभाग की छापेमारी के बाद चुनाव आयोग ने वित्तीय जांच एजेंसियों को कहा है कि किसी भी छापेमारी से पहले चुनाव आयोग को भी सूचित करें. छापेमारी कांग्रेस नेताओं के करीबियों के घर पर हुई थी, जिसे विपक्षी पार्टियों ने बदले की कार्रवाई करार दिया था.
चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें मध्य प्रदेश में जो छापेमारी आयकर विभाग ने की थी, उसके बारे में EC को जानकारी ही नहीं थी. ना सिर्फ केंद्रीय चुनाव आयोग बल्कि प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी को भी इसके बारे में किसी तरह की सूचना नहीं दी गई थी.
चुनाव आयोग ने जांच एजेंसियों को दो टूक कह दिया है कि चुनाव आचार संहिता लागू है ऐसे में भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी रेड या कार्रवाई की जानकारी वो चुनाव आयोग या राज्य के निर्वाचन अधिकारी से साझा करें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *