रतलाम,4अप्रैल(खबरबाबा.काम)। अप्रैल में ही गर्मी अपना सितम ढाने लगी है। अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में पारे ने रिकार्ड तोड़ दिया । गुरूवार को तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया जो कि इस सीजन में अब तक का सर्वोच्च है।
मार्च के अंतिम दिनो से शुरू हुई तेज गर्मी अप्रेल के पहले सप्ताह में मई-जून जैसा कहर बरपा रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सिर्फ अधिकतम नहीं बल्कि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जो तापमान लोगों को मई के अंत में महसूस होता ऐसा अप्रैल में हो रहा है। गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा। तेज तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया।
तापमान 42 पर , गर्मी से हर कोई परेशान
गुरूवार को तापमान 40 पार कर 42 डिग्री पहुंच गया । इस दिन अधिकतम तापमान 42.0 न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज गर्मी की वजह से दिन में सड़क सूनी होने लगीं हैं। दिन ही नहीं रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। रात का तापमान भी 23 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी और भी भीषण रुप दिखाएगी। ऐसे में गर्मी आने वाले दिनों में लोगों को परेशान कर सकती है।
पिछले दिनों में ऐसे चढ़ा शहर का तापमान
4 अप्रेल 42.0 23.0
3 अप्रेल. 41.6 22.2
2 अप्रेल 41 .0 22.0
1 अप्रेल 40.2 22.0
31 मार्च 41.0 22.4
30 मार्च 41.5. 22.2
29 मार्च 40.8 20.6
उफ ये गर्मी: रतलाम में गुरुवार को 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, मई और जून में क्या होगा हाल!
Leave a Comment



