कांग्रेस ने की 7 और उम्मीदवारों की घोषणा, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से ही लड़ेंगे चुनाव

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नईदिल्ली,12अप्रैल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत सीट गुना से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार शाम कांग्रेस ने 7 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें मध्यप्रदेश की 3 सीटें भी शामिल है।
मध्यप्रदेश में गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा विदिशा से शेलेंद्र पटेल और राजगढ़ से श्रीमती मोना सुस्तानी को उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में पंजाब से 2 व बिहार, जम्मू कश्मीर से 1-1 उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *