रतलाम,15अप्रैल(खबरबाबा.काम) । जावरा के कुंदन कुटीर मामले में वायरल हुए विवादित वीडियो बनवाने के आरोपी पूर्व नपा अध्यक्ष एवं निष्कासित कांग्रेस नेता युसुफ कड़पा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जंहा से उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जावरा कुंदन कुटीर मामले में विवादित वीडियो वायरल करने के आरोप में कड़पा को औद्योगिक थाना पुलिस ने सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गिरफ्तार किया एवं दोपहर को प्रथम श्रैणी न्यायाधीश राकेशकुमार पाटीदार के समक्ष पेश किया गया। कड़पा के अभिभाषक ने जमानत याचिका पेश की । जमानत याचिका की सुनवाई के बाद कोर्ट ने कड़पा को पचास हजार की जमानत एवं पचास हजार का बंध पत्र भरवाकर रिहा करने के आदेश दे दिए। जमानत के बाद कड़पा कोर्ट से रवाना हो गए ।
तीन आरोपियो को पूर्व में मिल चुकी है जमानत
कुंदन कुटीर को लेकर वीडीयों बनाने और वायरल करने के मामले मामले में अन्य तीन आरोपी आरती , दिनेश एवं राहुल की जमानत पहले ही हो चुकी है।
कुंदन कुटीर मामले के वायरल वीडीयों प्रकरण में आरोपी युसुफ कड़पा को किया न्यायालय में पेश, मिली जमानत
Leave a Comment



