क्रिकेट विश्वकप 2019- विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा, जाने कौन है टीम में 

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

मुंबई, 15 अप्रैल। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर खास है। आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए सोमवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई में सोमवार को विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय दल चुना गया। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने टीम की घोषणा की। विश्व कप-2019 इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर उन खिलाडिय़ों के नाम जारी किए, जिन्हें विश्व कप का टिकट मिला है।
यह है भारत की 15 सदस्यीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, एमस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, मो. शमी, रवींद्र जडेजा।
(फोटो-सांकेतिक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *